संदेश

अक्तूबर, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जुन्नारदेव=कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन ने आज जनपद पंचायत जुन्नारदेव में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान

चित्र
  आलोचना एक्सप्रेस = कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन ने आज जनपद पंचायत जुन्नारदेव में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत विकासखंड जुन्नारदेव की ग्राम पंचायतों में आयोजित प्रथम शिविरों के दौरान प्राप्त एक-एक आवेदन में निराकरण की ग्राम पंचायतवार और विभागवार समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निराकृत आवेदनों में ऑनलाइन एंट्री की भी समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जुन्नारदेव== प्रधान पाठक को भविष्य के लिये किया गया सचेत

चित्र
  एक प्रधान पाठक को भविष्य के लिये किया गया सचेत । आलोचना न्यूज == सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्री एन.एस.बरकड़े द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला कटकुही के प्रधान पाठक श्री अरविंद नागोतिया को संस्था में उपस्थित नहीं होने, अवकाश पर प्रतिबंध होने के बाद भी स्वयं के द्वारा अवकाश अंकित करने और वरिष्ठ कार्यालय के आदेशों का पालन नहीं करने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था । इस कारण बताओ नोटिस के संबंध में प्रस्तुत उत्तर समाधानकारक नहीं होने पर उन्हें भविष्य के लिये सचेत किया जाकर प्रकरण समाप्त कर दिया गया है ।

सुख- समृद्धि के प्रतीक होते हैं पूजा में जवारे ।

चित्र
  आलोचना एक्सप्रेस  सुख- समृद्धि के प्रतीक होते हैं पूजा में जवारे   नवरात्रि मैं जवारे अन्न के सम्मान का संदेश है इस विधान में। आलोचना न्यूज:-  नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा जवारो के बगैर अधूरी है घर हो या पूजा पंडाल हर जगह माता के दरबार में जवारे अवश्य ही मिलेंगे दरअसल इस पवित्र विधि में कलश के  सामने मिट्टी के पात्र में जवारे को बोते हैं। क्यों बोला जाता है जौ (जवारे) = नवरात्रि में जौ बोने की इस परंपरा के पीछे तर्क यह है कि सृष्टि के आरंभ में जौ ही सबसे पहली फसल थी।  जौ बोने की यह प्रथा हमें यह सीख देती है कि हम सदैव अपने अन्य और अनाज का सम्मान करें इस फसल को हम देवी मां को अर्पित करते हैं। इस जौ (जवारे) को उगाया जाता है पूजा घर में जमीन पर जौ को बोते समय मिट्टी में गोबर मिलाकर मां दुर्गा का ध्यान करते हुए जौ को बोया जाता है।   जवानों से जुड़ी खास प्रमुख बातें 1 अगर जौ जवारे तेजी से बढ़ते हैं तो घर में सुख समृद्धि आती है यदि यहां मुरझाए और ठीक से ना बढ़े तो अशुभ माना जाता है। 2 इसे हवन के समय देवी देवताओं को भी अर्पित किया जाता है। 3 नवरात्रि के...