हर घर तिरंगा अभियान की जनजागरूकता के लिए छिंदवाड़ा शहर में निकाली गई वृहद तिरंगा रैली
![]() |
हर घर तिरंगा अभियान की जनजागरूकता के लिए छिंदवाड़ा शहर में निकाली गई वृहद तिरंगा रैली
आलोचना एक्सप्रेस === आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन और पुलिस अधीक्षक श्री विवेक अग्रवाल के निर्देशन में जिले भर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा छिंदवाड़ा शहर में वृहद तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को आईजी जबलपुर श्री उमेश जोगा द्वारा पुलिस ग्राउंड छिंदवाड़ा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री विवेक अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री हरेंद्र नारायण, एडीएम श्री ओ.पी.सनोडिया, एसडीएम श्री अतुल सिंह, सीएसपी श्रीमती प्रियंका पांडे, नगरपालिक निगम आयुक्त श्री हिमांशु सिंह, डीएसपी ट्रैफिक श्री सुदेश सिंह, उप संचालक कृषि श्री जितेंद्र सिंह व आर.आई.श्री प्रवीण पाण्डेय सहित जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। यह रैली पुलिस ग्राउंड छिंदवाड़ा से प्रारंभ होकर फव्वारा चौक होती हुई गोलगंज पहुंची और वापस पुलिस ग्राउंड में आकर समाप्त हुई। इस रैली में सभी सहभागियों ने अपने-अपने हाथ में तिरंगा झंडा लेकर सभी नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने का संदेश दिया। तिरंगा रैली में बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ ही एन.एस.एस. व एन.सी.सी.के विद्यार्थी और शहर का युवा वर्ग भी शामिल हुआ।
टिप्पणियाँ