चौरई::- भाजपा चौरई की ग्रामीण मंडल कार्यसमिति संपन्न हुईभाजपा में व्यक्ति विशेष नहीं बल्कि व्यक्तित्व विकास होता है :- पं.रमेश दुबे।
भाजपा ग्रामीण चौरई की मंडल कार्यसमिति संपन्न ।
भाजपा में व्यक्ति विशेष नहीं बल्कि व्यक्तित्व विकास होता है :- पं.रमेश दुबे।
आलोचना न्यूज़ चौरई ::-- भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल चौरई की मंडल कार्यसमिति शनिवार को अन्नपूर्णा लॉन चौरई में आयोजित की गई।शुभारंभ भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे जी ,पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पोफली जी व मंडल प्रभारी श्रीमति अनीता शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए पं रमेश दुबे जी ने कहा की भाजपा में व्यक्ति विशेष नहीं बल्कि व्यक्तित्व विकास होता है। भाजपा कार्यकर्ता की संस्कृति एकदम अलग होती है। विनम्रता, सादगी, सरलता और सहजता उसकी पहचान है। पार्टी को असली बल अपने कार्यकर्ताओं से मिलता है। भारत माता को परम वैभव के शिखर पर देखना है तो हमे साधक बनना होगा। देश की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुचाने एव उन्हें लाभ दिलाने की ज़िमेदारी हम सब भाजपा कार्यकर्ताओं की है । सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचा कर हम उन्हें लाभान्वित कर भाजपा सरकार की अंत्योदय की कल्पना को तभी सार्थक कर सकते हैं जब हम सब मिलकर योजनाओं की जानकारी के साथ हितग्राहियों को लाभान्वित कराएं।*
*पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पोफली जी ने कहा की हमे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना है भाजपा में काम करना मतलब भारत माता की सेवा करना भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाना है।*
*मंडल प्रभारी जिला मंत्री श्रीमति अनीता शर्मा ने कार्यकर्ताओ को संबोधित की एवं मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी ने स्वागत भाषण के साथ सभी का अभिवादन किया। साथ ही बैठक में वरिष्ठ नेता अतरलाल पटेल, दानसिंग ठाकुर व जनपद अध्यक्ष मंडल महामंत्री वीरपाल इनवाती ने कार्यकर्ताओ को संबोधित किया है। साथ ही सभी लोगो ने कोरोना काल में दिवंगत हुए कार्यकर्ताओ को श्रद्धांजलि अर्पित की।*
*बैठक में मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष नगर जितेंद्र चौरे, मंडल अध्यक्ष कुंडा कमलेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष बिछुआ गोलू नागरे वरिष्ठ नेता अतरलाल पटेल, दानसिंग पटेल, सुरेश शर्मा, शिवराम चौरसिया, रामदयाल व्हटवार, लखन पटेल, बिस्सू पटेल, राधेश्याम पटेल, नेमीचंद जैन, शरद खंडेलवाल, प्रेम पटेल, डा विजेंद्र ठाकुर, बलवंत वर्मा, महामंत्री द्वय वीरपाल इनवाती, धर्मेंद्र पटेल, राजेश शर्मा, दीपक किशोर तिवारी, रामदास पटेल, मनोज भार्गव, अनिल रघुवंशी, संदीप दुबे, सारंग रघुवंशी, नीलू निर्मलकर, दीपा राय,मूरत नायक, शिवनारायण साहू, सत्यनारायण चोरिया, प्रदीप रघुवंशी, संदेश जैन, पप्पू रघुवंशी, शंकर रघुवंशी, विजेंद्र ठाकुर, जितेंद्र पटेल, महेंद्र वर्मा, राजेंद्र संदराम, प्रवीण साहू, नरेंद्र सनोडिया ,राजाराम वर्मा, शुभम रघुवंशी,बंटी रघुवंशी सहित समस्त मंडल पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य गण,मातृशक्ति , कार्यकर्ता बंधु मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ