छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव::- मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा अधिकारी एवं कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल आज से शुरू
![]() |
मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा अधिकारी एवं कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल आज से शुरू
ग्राम पंचायत स्तर के ग्रामीणों को उठानी पड़ सकती है हड़ताल की वजह से परेशानी
आलोचना न्यूज़ छिंदवाड़ा/ जुन्नारदेव::- मध्य प्रदेश ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा की आज से निरंतर कलम बंद हड़ताल जारी रहेगी। जुन्नारदेव के सचिव संघ के अध्यक्ष संजीव सूर्यवंशी ने बताया कि 12 जुलाई को मध्य प्रदेश के मुखिया माननीय शिवराज सिंह चौहान के नाम एसडीएम मधुवन्त राव धुर्वे को ज्ञापन प्रेषित कर संयुक्त मोर्चा द्वारा जायज मांगों को पूर्ण कराने के लिए मांग की गई। जिसका आज दिनांक तक निराकरण नही किया गया जिसके कारण पंचायत कर्मचारियों को कलम बंद हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है।
अब देखना ये हैं कि मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा अधिकारी एवं कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल का सरकार पर कितना प्रभाव बनता है।
चंचलेश साहू
टिप्पणियाँ