संदेश

जुलाई, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

चौरई::- भाजपा चौरई की ग्रामीण मंडल कार्यसमिति संपन्न हुईभाजपा में व्यक्ति विशेष नहीं बल्कि व्यक्तित्व विकास होता है :- पं.रमेश दुबे।

चित्र
भाजपा ग्रामीण चौरई की मंडल कार्यसमिति संपन्न । भाजपा में व्यक्ति विशेष नहीं बल्कि व्यक्तित्व विकास होता है :- पं.रमेश दुबे। आलोचना न्यूज़ चौरई ::--  भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल चौरई की मंडल कार्यसमिति शनिवार को अन्नपूर्णा लॉन चौरई में आयोजित की गई।शुभारंभ भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे जी ,पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पोफली जी व मंडल प्रभारी श्रीमति अनीता शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए पं रमेश दुबे जी ने कहा की भाजपा में व्यक्ति विशेष नहीं बल्कि व्यक्तित्व विकास होता है। भाजपा कार्यकर्ता की संस्कृति एकदम अलग होती है। विनम्रता, सादगी, सरलता और सहजता उसकी पहचान है। पार्टी को असली बल अपने कार्यकर्ताओं से मिलता है। भारत माता को परम वैभव के शिखर पर देखना है तो हमे साधक बनना होगा। देश की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुचाने एव उन्हें लाभ दिलाने की ज़िमेदारी हम सब भाजपा कार्यकर्ताओं की है । सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचा कर हम उ...

सितापार ग्राम पंचायत मे पुलिस बल द्वारा दबिश देकर सरपंच एवं अन्य साथियो के साथ जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा 52 पत्तो के साथ 1600 रुपए नगद बरामद।

चित्र
  छिन्दवाड़ा/ चौरई  आलोचना न्यूज़ चौरई ::-- सितापार ग्राम पंचायत मे पुलिस बल द्वारा दबिश देकर सरपंच एवं अन्य साथियो के साथ जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा 52 पत्तो के साथ 1600 रुपए नगद बरामद किए गये। पुलिस द्वारा बताया गया कि नगर से लगे 2 किलोमीटर दूर सितापार ग्राम मे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं जैसे ही पुलिस प्रशासन को खबर मिली थाना प्रभारी समस्त पुलिस बल समेत सितापार ग्राम पंचायत पहुचे। पंचायत भवन के समीप चल रहे जुआ पर पुलिस बल द्वारा दबिश देकर सरपंच और अन्य दो लोगो को गिरफ्तार किया गया ,1 घनश्याम शर्मा,2 जगदीश चन्द्रवंशी, 3 विनोद वर्मा, से 52 पत्ते समेत 1600 रुपए जप्त किये और जुआ एक्ट कि धारा के तहत मामला कायम किया गया। इस पूरी कार्यवाही मे  एस आई बलवंत बघेल ,राजेन्द्र बघेल ,अभिषेक बघेल शामिल रहे।

छिंदवाड़ा:::- छिंदवाड़ा जिले में अभी तक 462.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज।

चित्र
  जिले में अभी तक 462.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज आलोचना न्यूज़:-  जिले में अभी तक 462.6 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 449.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 26 जुलाई को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान 2.5 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है।        अधीक्षक भू-अभिलेख श्रीमती स्मृति खंडेलवाल ने बताया कि 26 जुलाई को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान तहसील छिन्दवाड़ा में 3.4, अमरवाड़ा में एक, चौरई में 2, सौंसर में 4, बिछुआ में 1.2, परासिया में 4.1, जुन्नारदेव में 9 और उमरेठ में 8.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में एक जून से अभी तक तहसील छिन्दवाड़ा में 351.6, मोहखेड़ में 470.3, तामिया में 610, अमरवाड़ा में 393.4, चौरई में 488, हर्रई में 378.6, सौंसर में 537.6, पांढुर्णा में 413, बिछुआ में 521.6, परासिया में 411.7, जुन्नारदेव में 476.4, चांद में 428.6 और उमरेठ में 530.8 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है।

छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव::- मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा अधिकारी एवं कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल आज से शुरू

चित्र
  मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा अधिकारी एवं कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल आज से शुरू   ग्राम पंचायत स्तर के ग्रामीणों को उठानी पड़ सकती है हड़ताल की वजह से परेशानी  आलोचना न्यूज़ छिंदवाड़ा/ जुन्नारदेव::-  मध्य प्रदेश ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा की आज से निरंतर कलम बंद हड़ताल जारी रहेगी। जुन्नारदेव के सचिव संघ के अध्यक्ष संजीव सूर्यवंशी ने बताया कि 12 जुलाई को मध्य प्रदेश के मुखिया माननीय शिवराज सिंह चौहान के नाम एसडीएम मधुवन्त राव धुर्वे को ज्ञापन प्रेषित कर संयुक्त मोर्चा द्वारा जायज मांगों को पूर्ण कराने के लिए मांग की गई। जिसका आज दिनांक तक निराकरण नही किया गया जिसके कारण पंचायत कर्मचारियों को कलम बंद हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है। अब देखना ये हैं कि मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा अधिकारी एवं कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल का सरकार पर कितना प्रभाव बनता है।               चंचलेश साहू

छिंदवाड़ा::- चौरई पुलिस के हत्थे चढ़े चार जुआरी

चित्र
  चौरई पुलिस के हत्थे चढ़े चार जुआरी सुनहरे 52 पत्तों के साथ ₹15000 हजार नगदी भी हुए जप्त।   आलोचना न्यूज़ चौरई :- जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार उईके के निर्देशन में एवं चौरई एसडीओपी प्रीतम सिंह के मार्गदर्शन में विवेकशील कर्मठ निष्ठावान चौरई थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा ने अपने मातहत पुलिस स्टॉफ के साथ शनिवार रात को मुखबिर की सूचना पर ग्राम कुंडा के विछुआ रोड स्थित एक खेत जो विनी सक्सेना का बताया जा रहा है से 04जुआड़ियों को रंगे हाथों अंदर बाहर के खेल में रूपये लगाकर जुआं खेलते पकड़ा।। इस जुएँ की रैकी अनुभवी थाना प्रभारी श्रीमती विश्वकर्मा ने बड़े इत्मीनान एवं ठंडे दिमाग से व तगड़े गोपनीय सूचना तंत्र से करवायी होगी तभी इस ग्राम के नामदार व नामी जुए को पकड़ने में थाना प्रभारी  को एक अच्छी सफलता हासिल हुई। ।

छिंदवाड़ा चौरई ::-- लूट की मनगढ़ंत कहानी रचने वाले का चौरई पुलिस ने किया पर्दाफाश।।

चित्र
  छिंदवाड़ा ✍चौरई पुलिस को मिली बड़ी सफलता।।   लूट की मनगढ़ंत कहानी रचने वाले का चौरई पुलिस ने किया पर्दाफाश।।   पुलिस ने ₹ एक लाख 35 हजार की फर्जी लूट का किया खुलासा।। रविन्द्र खुद लूट की कहानी गढ़ कर गुमराह कर रहा था चौरई पुलिस को।। चौरई महिला थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा के अनुभव व नजरिया के सामने आखिरकार बक फूट ही गयी षडयंत्रकारी की।। आलोचना न्यूज़ चौरई :- थाना चौरई के अधीनस्थ वाली पुलिस चौकी कपुरदा में बीती रात 1 जुलाई को रविंद्र नामक युवक ने रिपोर्ट दर्ज करवाया कि उसकी मोटरसाइकिल व ₹ सवा लाख रुपए लूट लिए गए।। राजमार्ग रोड पर लूट की घटना से पुलिस के हाथ पाँव फूलना व हड़कंप मचना लाजमी था।। चौरई की तेजतर्रार व अनुभवी थाना प्रभारी निरीक्षक शशि विश्वकर्मा को घटना की जानकारी  लगते ही उन्होंने पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल एएसपी संजीव उईके एसडीओपी बालरे से उचित दिशा निर्देश मिलने पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर घटना स्थल के लिए रवाना हो गयी। थाना क्षेत्र में हुई इस राहजनी और लूट की वारदात का चौरई टीआई ने जनता की सोच के विपरीत बड़े हैरतअंगेज ढंग से खुलासा कर डाला।। थाना प्रभारी की प...

चाँद थाना पुलिस को COP OF THE DAY से किया गया सम्मनित

चित्र
  छिंदवाड़ा  चाँद थाना पुलिस को  COP OF THE DAY   से किया गया सम्मनित आलोचना न्यूज़ चौरई/चांद : -- छिंदवाड़ा जिले के थाना चांद में पदस्थ रहते हुये कोरोना covid19 के संक्रमण को रोकने हेतु शासन द्वारा जारी किए गए लॉकडाउन के निर्देशो का पालन कराने एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के साथ साथ थाना प्रभारी चांद के कुशल नेतृत्व में अपनी टीम के द्वारा  अपने क्षेत्र के ग्राम पांजरा के खेत में चल रहे जुआ फड़ में दबिश देकर जुआरियों से 57130 रुपये की राशि जप्त कर  आरोपियों को गिरफ्तार करने में  में निरंतर मके पूर्ण  सतर्कता एवं बुद्धिमत्ता का परिचय देकर निष्ठापूर्वक कर्तव्य निर्वहन उच्चतम दक्षता के साथ किया गया इनकी सेवा को देखते हुये छिंदवाड़ा पुलिस COP OF THE DAY  के सम्मान से सम्मानित किया गया।   टीम :-- चांद थाना प्रभारी दीपक डेहरिया , उनि.पूनम उईके,उनि.राजेश सनोडिया, दिलीप शाह ,गोपाल चौहान ,निखिल उके, सूर्योदय बघेल,सुमित बैस  की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई