छिंदवाड़ा/चौरई::- श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह जुटाने रामसेवकों की टोलियों के साथ निकले पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे जी।
![]() |
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान का हुआ शुभारंभ।
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह जुटाने रामसेवकों की टोलियों के साथ निकले पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे जी।
राम काज किन्हें बिनु मोहि कहा विश्राम - पंडित रमेश दुबे जी
आलोचना न्यूज़ चौरई - अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान की शुरुआत हो गई है। श्रीराम मंदिर निर्माण महासम्पर्क अभियान समिति के रामभक्तो की टोलिया के साथ पूर्व विधायक श्री दुबे जी बुधवार को कृषि उपज मंडी चौरई पहुंचे। लोगो ने रामसेवकों का स्वागत किया।रामसेवको ने श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण राशि एकत्रित कर दानदाताओ को राम मंदिर निर्माण पुस्तिका भेट की।
*पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे जी ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है जो गौरव की बात है। राम काज किन्हें बिनु मोहि कहा विश्राम!यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे सामने भव्य श्री राम मंदिर निर्माण हो रहा है श्रीराम मंदिर जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महासम्पर्क अभियान समिति चौरई के तत्वाधान में बनी रामसेवकों की टोलियां समर्पण निधि एकत्रित करने के लिए लोगों के द्वार द्वार पहुंचने लगी हैं। जगह-जगह लोग समर्पण निधि के लिए खुद ब खुद घर के बाहर खड़े होकर टोलियों का इंतजार कर रहे हैं जिसकी जो भी आस्था, श्रद्धा और सहयोग करने की क्षमता है उसके मुताबिक लोग सहयोग राशि दे रहे हैं। राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है जो गौरव की बात है। उन्होंने सभी हिंदू परिवारों से आह्वान करते हुए कहा कि आओ हम सब तन मन से प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण में योगदान दें। छोटा सा भी योगदान श्री राम के चरणों में आपकी सेवा हो सकती है।
*इस दौरान विनोद जैन,सुनील वात्सल,शरद खंडेलवाल, चन्द्रभान सोनी,गजेंद्र राय,श्याम राव पोरगड़े, गुड्डा रघुवंशी,सुदर्शन सोनी, सुरेश शर्मा,जितेंद्र चौरे,उमेश रघुवंशी,भोला विश्वकर्मा, देवेश शर्मा, सुरेंद्र सोनी,गोलू तिवारी,श्री विश्वकर्मा,नेतराम सोनी,दादा सोनी, सुभाष जैन, मेश्राम मसाब,आनंद चौरसिया,टिंकू तिवारी, अवधेश विश्वकर्मा,पंकज साहू, तारन जैन,नीरज भवरकर,अमन शर्मा, विपुल चौरसिया,अमन साहू समेत रामसेवक मौजद रहे
टिप्पणियाँ