छिंदवाड़ा/चौरई::-कृषि कानून के लाभ बताने को भाजपा ने की किसान सम्मेलन।

 

कृषि कानून के लाभ बताने को भाजपा ने की किसान सम्मेलन।


भाजपा वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे जी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू जी ने किसान सम्मेलन को किया संबोधित।


*चौरई - केंद्रीय कृषि कानून के फायदे किसानों को बताने के लिए भाजपा ने मंगलवार को चौरई नगर/ ग्रामीण मंडल का कम्युनिटी हॉल और कुंडा मंडल का ग्राम कलकोटी में किसान सम्मेलन आयोजित किया गया।*

*कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू जी व पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे जी ने अपने संबोधन में कहा कि कृषि कानून किसानों के हित में हैं। यह क्रांतिकारी कदम है। इससे किसानों को अपनी उपज कहीं भी बेचने का अधिकार मिलेगा। वे अधिकार संपन्न् होंगे। सरकार ने स्पष्ट किया है कि एमएसपी जारी रहेगी। एपीएमसी की व्यवस्था चालू रहेगी। किसान व्यापारियों या कंपनियों के साथ उनकी फसल को लेकर करार कर सकते हैं ऐसा प्रावधान कानून में है। यह प्रावधान उनकी फसल के लिए है ना कि उनकी जमीन को लेकर है। विपक्ष किसानों को इन कानूनों के मामले में गुमराह कर रहा है।*

*उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र रघुवंशी, नगर मंडल अध्यक्ष श्री जितेंद्र चौरे, कुंडा मंडल अध्यक्ष श्री कमलेश वर्मा,जनपद अध्यक्ष श्री वीरपाल इंवाती,जनपद उपाध्यक्ष श्री राधेश्याम रघुवंशी,भाजपा नेता श्री सुरेश शर्मा,मंडी उपाध्यक्ष श्री बलवंत वर्मा,किसान मोर्चा अध्यक्ष द्वय श्री मोहनसिंह वर्मा,श्री अजय चौरसिया समेत समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ अध्यक्ष,जनप्रतिनिधि,मातृशक्ति ,कार्यकर्ता बन्धु एवं किसान बन्धु मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आदिवासी विभाग जनजातीय कार्य विभाग में कार्य के प्रति लापरवाही और उदासीनता बरतने वाले कर्मचारियों के विरूध्द कडी अनुशासनात्मक कार्यवाही जारी

कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर एक ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

चौरई - बरेलीपार अंधे हत्याकांड के सभी आरोपी गये जेल