छिंदवाड़ा:- मजदूर को भाषण नही राशन दे सरकार- कांग्रेस ,,शहर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।
आलोचना एक्सप्रेस
मजदूर को भाषण नही राशन दे सरकार- कांग्रेस
शहर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
छिंदवाड़ा::-- शहर कांग्रेस कमेटी के समन्वयक आनंद बक्षी के नेतृत्व में नवागत कलेक्टर श्री सौरव कुमार सुमन को गरीब, मजदूर एवं कुम्भकार, वंशकार, बुनकर समाज की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
आनंद बक्षी ने बताया कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं सासंद नकुलनाथ के प्रयासों से सोनिया गांधी द्वारा मजदूरों की रेलयात्रा का किराया वहन किये जाने के निर्णय से मजदुरो को राहत मिली है।
शहर कांग्रेस समन्वयक आनंद बक्षी ने लॉक डाउन के चलते गरीब, मजदूर एवं सर्वहारा वर्ग के संकट निवारण हेतु शासन का ध्यान निम्न मुद्दों पर आकृष्ट किया।
1. निम्न आय वर्ग वाले सफेद राशनकार्ड धारियों को राशन दिया जाये।
2.आवास योजना के अंतर्गत निर्धनों के अधूरे पड़े मकानों को पूर्ण करने हेतु शासन तत्काल राशि मुहैया कराए क्योकि जून माह से बारिश आरंभ हो जाएगी।
3. प्रत्येक शासकीय एवं अर्ध शासकीय उपक्रम हेतु स्थानीय कुम्भकार समाज से मटके क्रय किये जायें, इसी प्रकार बुनकर समाज द्वारा निर्मित वस्त्रों के उत्पादों को एवं वंशकार समाज से झाड़ू, टोकनी, खश एवं बास उत्पादों को सरकार द्वारा क्रय किया जायें एवं निगम, नगरपालिकाओं, जनपद पंचायतों एवं जिला पंचायत में स्थानीय स्तर पर बनाये जा रहे अन्य उत्पादों का क्रय किया जाए।
4. बाहरी प्रदेश से आये हुए मजदूरों के क्षेत्रों को चिन्हित कर शासकीय निर्माण कार्य आरंभ कर उन्हें मजदूरी दी जाए।
5. कर्मकार कार्ड धारी मजदूरों को सरकारी मजदूरी की दर पर न्यूनतम 60 कार्य दिवस सरकारी मजदूरी दी जाये।
सर्वहारा वर्ग की आर्थिक समस्याओं के निदान हेतु आशीष त्रिपाठी, सुजीत जैन, नसीमुद्दीन खान, सुरेश डेहरिया, अनिकेत त्रिपाठी ने तत्काल राहत प्रदान करने की मांग की है।
टिप्पणियाँ