छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव::-- चार माह से भटक रहीं विकलांग असहाय महिला, नहीं मिला न्याय ।

        आलोचना एक्सप्रेस


जिला कलेक्टर के आदेष के बाद भी 35 कि. अनाज प्राप्त न हो पाया गिरजा को 
चार माह से भटक रहीं विकलांग असहाय महिला, नहीं मिला न्याय 



छिन्दवाड़ा/जुन्नारदेव:- करीब  तीन से चार महीनें पूर्व तत्कालीन जिला कलेक्टर ने विकलंाग एवं असहाय विधवा महिला गिरजा बाई को 35 किलों अनाज मिले, इस संदर्भ में राजस्व अमला जुन्नारदेव अपनी यथोचित कार्यवाही करे, किन्तु तीन से चार माह का लम्बा समय बीतने के बाद भी बुजूर्ग महिला को अनाज प्राप्त नही हो पाया है। इतना अधिक समय व्यतीत होने के बाद भी उचित समाधान नहीं होने के बाद अब इस आषय की षिकायत अब वर्तमान जिला कलेक्टर से एक बार और होगी।
 ज्ञात होवे कि पिछले 03-04 महीने परहले पूर्व जिला कलेक्टर ग्राम पंचायत नजरपुर पहुॅचे थे।  इस दौरान गांव की 62 वर्षीय विकलांग एवं विधवा महिला गिरजा बाई हाथ जोड़कर खड़ी हो गई एवं कहा कि मेरे पति का निधन हो गया। बच्चे भी नहीं है, घर पर अकेले ही रहती हु। इंदिरा आवास योजना का लाभ पाने की लालषा में जिला कलेक्टर के समक्ष खडी हो गई। बताया कि मेरे पास गरीबी रेखा का राषन कार्ड है, जिसमें बस पांच किलो राषन प्राप्त होता है। इस बात पर उक्त महिला का कार्ड अति गरीबी रेखा का बने एवं 35 कि. गल्ला तत्काल मिलेगा ऐसा आष्वासन महिला को दिये एवं राजस्व अमला को अति गरीबी रेखा का कार्ड बनाये ऐसा निर्देष भी दिये गये थे।
तीन-चार माह से परेषान है बुजूर्ग महिला - जिला कलेक्टर से आष्वासन मिल जाने से उक्त महिला बेहद प्रषन्नचित हो गई। लेकिन महिला को न्याय नहीं मिलने से वह वर्तमान में काफी परेषानियों से गुजर रही हैं। 
राजस्व अमला ने नही दिया ध्यान - उक्त बेहद प्रषन्नचित हो चुकी महिला पुनः दुखी हो गई, क्योकि राजस्व अमला जुन्नारदेव ने ध्यान नहीं दिया, एवं यथोचित कार्यवाही न करने के चलते ही उक्त महिला को 35 कि. अनाज आज भी प्राप्त नही हो पाया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आदिवासी विभाग जनजातीय कार्य विभाग में कार्य के प्रति लापरवाही और उदासीनता बरतने वाले कर्मचारियों के विरूध्द कडी अनुशासनात्मक कार्यवाही जारी

कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर एक ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

चौरई - बरेलीपार अंधे हत्याकांड के सभी आरोपी गये जेल