सामूहिक सूर्यनमस्कार कार्यक्रम संपन्न।      (अमरवाड़ा छिंदवाड़ा)

आलोचना एक्सप्रेस


 


सामूहिक सूर्यनमस्कार कार्यक्रम संपन्न।    


                            अमरवाड़ा:-12 जनवरी 2020 स्वामी विवेकानंद जी की जयंती युवा दिवस के अवसर पर इंद्रगांधी स्टेडियम ग्राउंड अमरवाड़ा में 1 साथ 2000 लोगो ने किया सूर्यनमस्कार और प्राणायाम । उक्त कार्यक्रम में अशोक तिवारी जी प्रदेश कांग्रेश सदस्य ,चम्पालाल कुर्चे प्रदेश कांग्रेश सदस्य ,शलेन्द्र जैन सांसद प्रतिनिधि ,नविन जैन जी अध्य्क्ष नगर पालिका अमरवाड़ा,उत्तम ठाकुर जिला भा ज पा महामंत्री,संतोष नेमा वरिष्ट भा ज पा नेता ,सुरेश साहू कांग्रेश नगर कार्यवाहक आदि जनप्रतिनिधि गण शामिल हुए। वंही स्थानीय समस्त शासकीय व अशासकीय शाला के प्राचार्य ,शिक्षक व छात्र छात्राओ ने भाग लिया। पतंजलि योग समिति अमरवाड़ा क जिला  योग प्रचारक विनोद यादव,योग शिक्षिका ममता तिवारी द्वारा मंचासीन हो आकाशवाणी से हो रहे प्रसारण के माध्यम से सूर्यनमस्कार और प्राणायाम कराया ।पंडित धनकुमार जैन अध्यक्ष पतंजलि योग समिति द्वारा योग गीत की प्रस्तिति दी गई। ममता तिवारी द्वारा एरोविक डांस कराया गया और हास्यासन्न कराया गया। योग शिक्षक तनय राय द्वारा रास्ट्रीय स्तर पर चयनित छात्रो द्वारा योग की प्रस्तुति दी गई। व्यापारी मंडल अध्यक्ष व वरिष्ट समाज सेवी कैलाश जैन जी द्वारा समस्त प्रतिभागी को बिस्किट का वितरण किया गया।मंच सञ्चालन बी ए सी सत्येंद्र जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल सञ्चालन में बी ए सी राजकुमार वोश्वकर्मा ,सुनील कुर्चे,एम् आर सी महेंद्र झरिया ,स्वप्निल जैन का विशेष सहयोग रहा ।कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी बेलवंशी संकुल प्राचार्य टी आर डेहरिया और खलील खान उपस्तिथ रहे  ।विकासखंड स्त्रोत समन्वयक विनोद वर्मा द्वारा आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आदिवासी विभाग जनजातीय कार्य विभाग में कार्य के प्रति लापरवाही और उदासीनता बरतने वाले कर्मचारियों के विरूध्द कडी अनुशासनात्मक कार्यवाही जारी

कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर एक ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

चौरई - बरेलीपार अंधे हत्याकांड के सभी आरोपी गये जेल